ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

स्थानीय समस्याओं का निराकरण शीघ्र करें पदाधिकारी – सुनील सिंह

केवल सच -पलामू

मनातू – चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र के मनातू प्रखंड का दौरा किया सांसद के मनातू पहुंचने पर मनातू भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव,सांसद प्रतिनिधि बिगू साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद श्री सिंह ने सभी पंचायतों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं को जानते हुए विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित निराकरण करने का निर्देश किया।
सांसद श्री सुनील कुमार सिंह ने जिला एवं पंचायत के सभी उपस्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया तथा उन्हें माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया उपस्थित जनप्रतिनिधियों में मनातू प्रखंड जिला परिषद प्रदीप कुमार चावला प्रमुख गीता देवी के पति संतोष यादव, उप प्रमुख भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पत्नी धन्वंतरी देवी , रंगिया मुखिया उपाध्यक्ष अंतू सिंह की पत्नी श्रीमती कुसुमी देवी, मंझौली मुखिया पति उमेश प्रसाद पंचायत समिति प्रदीप सिंह, अजय दास, पूनम देवी, मिथिलेश प्रसाद, अंतू यादव साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में महामंत्री अरविंद यादव, अमरनाथ गुप्ता, जिला सांसद प्रतिनिधि ललित कुमार सिंह, सोनू सिकन्दर,चंचल यादव, उपाध्यक्ष हरिंदर पासवान,लक्ष्मण प्रसाद, श्रवण शर्मा विलास प्रसाद,शोभन यादव, शत्रुघ्न अग्रवाल,अमरेश कुमार रंजन गीता देवी सच्चिदानंद महतो पिंटू यादव ,रामऔतार साहू, शौकत खा,राघो यादव,अखिलेश यादव, सुरेन्द्र पासवान, प्रमोद सिंह,मुकेश यादव,शोभन यादव, अनिल यादव,बिरेंद्र सिंह, लल्लू यादव,पिंटू यादव पोखराज साहू व सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता मौजूद थे, भाजपा कार्यकर्ता रामऔतार साहू के आवास पे भोजन के बाद जनता दरबार का भी आयोजन कर सभी ग्रामीणों से रूबरू हुए एवं समस्याओं को सुने, पंचायत चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव व पूरी टीम को बधाई भी दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!