ताजा खबर

महिलाओ को किया गया जागरूक।….

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशालोक मे गडहनी थाना परिसर मे थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार के उपस्थिति मे पटना से आई एनजीओ के महिला अधिकारी के द्वारा महिलाओं व बच्चियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओ व बच्चियों के साथ महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़खानी सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ को लेकर चर्चा की गई साथ ही सभी को जागरूक किया गया।थानाध्यक्ष ने महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी घरेलू अथवा बाहरी हिंसा होती है तो बिना डरे थाना मे आकर सूचित करें गडहनी पुलिस तुरन्त एक्शन लेगी।वहीं उन्होने कहा कि भोजपुर पुलिस महिलाओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड बर्दाश्त नही करेगी।महिला व बच्ची किसी सी समस्या को लेकर हमसे संपर्क करें हम विश्वास दिलाते हैं कि उनको न्याय मिलेगा।जागरूकता कार्यक्रम मे गडहनी थाना क्षेत्र के सैंकडो महिलाएं व बच्चियां उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button