प्रमुख खबरें

आरा में बीमारी के कारण फायर ब्रिगेड पुलिस के दरोगा की मौत

इलाज के दौरान उन्होंने घर पर तोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदस्य अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में घटी घटना

गुड्डू कुमार सिंह /आरा- शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में बीमारी के कारण फायर ब्रिगेड पुलिस के एक दरोगा की मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने अपने घर पर ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव निवासी स्व.महाजन पासवान के 54 वर्षीय पुत्र रामेश्वर पासवान है एवं वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव में अपना मकान बनाकर रहते थे। वह फायर ब्रिगेड पुलिस में दरोगा के पद पर थे एवं वर्तमान में पटना जिला के पटना सिटी में कार्यरत थे। इधर मृतक के बेटे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व उन्हें पार्लेसिस (लकवा) मार दिया था। जिसके कारण वह बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। तभी शाम वह घर पर ही थे। तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। हालांकि परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उन्हें आरा सदर अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी आशा देवी व चार पुत्र मुन्ना पासवान,मुकेश पासवान,शैलेंद्र पासवान,मन्नू पासवान एवं एक पुत्री सरिता देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी आशा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!