District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उड़नदस्ता और निगरानी दल का प्रशिक्षण आयोजित

अररिया,20सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/अब्दुल कैय्युम, आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की पूर्व तैयारी के तहत आज टाउन हॉल, अररिया में विभिन्न निगरानी एवं निर्वाचन दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें उड़नदस्ता दल (FS), स्थैतिक निगरानी दल (SST), सहायक व्यव प्रेक्षक (A.E.O.) AT, विडियो निगरानी दल (VST) VVT, MCMC और EXCISE TEAM के सदस्य शामिल हुए।

प्रशिक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने में इन सभी दलों की भूमिका और कर्तव्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही C-Vigil App और ESMS App के उपयोग और संचालन की भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे आम मतदाता और निर्वाचन पदाधिकारी आचार संहिता उल्लंघन या किसी भी शिकायत को तुरंत दर्ज कर सकें।

प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने सभी दलों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अररिया वसीम अहमद, संबंधित मास्टर ट्रेनर और दल में शामिल अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन ने इस प्रशिक्षण को आगामी विधानसभा चुनाव की सफलता और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!