अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़

टॉपर घाेटाले के सरगना बच्चा राय ने जेलर से की हाथापाई, हत्या की धमकी

पटना. बेउर जेल में बंद इंटर टॉपर घोटाले के सरगना बच्चा राय ने बीमार घोषित करने के लिए वहां तैनात डॉक्टर के साथ गाली-गलौज की। जान मारने की भी धमकी दी। जेलर अशोक कुमार ने रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझ गया। जेलर के साथ भी हाथापाई की। उनका कॉलर तक पकड़ लिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।

घटना बेउर जेल में मंगलवार को हुई। किसी तरह जेल प्रशासन ने उसे काबू में किया। इस बाबत अशोक के बयान पर बेउर थाने में देर शाम केस दर्ज किया गया। जेल प्रशासन ने उसकी करतूतों की सारी जानकारी निगरानी कोर्ट को भी दे दी। जेल प्रशासन ने बच्चा को निगरानी वार्ड से हटाकर सेल में बंद कर दिया। बेउर थानेदार रंजन कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है।

कोर्ट नहीं जाना चाहता बच्चा 

जेल सूत्रों के अनुसार इन दिनों हर दो-तीन दिन पर कोर्ट में बच्चा व अन्य आरोपियों की पेशी हो रही है। वह कोर्ट में पेश नहीं होना चाहता है। इसलिए वह बीमारी का बहाना बनाना चाह रहा था। जब चेक किया तो वह स्वस्थ पाया गया। डॉक्टर ने उसे सिक करने से इनकार कर दिया इसी पर वह भड़क गया। कोर्ट में पेशी से पहले और बाद में वह समर्थकों के साथ दरबार भी लगाता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button