ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : 60-40 नियोजन नीति से नाराज छात्रों ने मुख्यमंत्री के पुतले पर की लात जूतों की बारिस एवं पुतला जलाया।

रांची/भारती मिश्रा, शनिवार को 60-40 नियोजन नीति से नाराज छात्रों के द्वारा रैली निकाली गई। रैली मे शराब की बोतल के साथ हेमंत सोरेन का पुतला था। नाराज छात्र 60-40 नए चलतउ के नारे लगा रहे हैं। कुछ आक्रोसित छात्रों के द्वार हेमंत सोरेन के पुतले पर लात-जूतों की बरसात की जा रही थी। वही कुछ छात्र बोल रहे थे कि सरकार पीकर नशे में लेट गई है बोतल भी नहीं हटा पाई है। आक्रोशित छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। छात्रों ने कहा कि नियोजन नीति के नाम पर सरकार सिर्फ झारखंड वासियों को बेवकुफ बनाने का काम रही है। सभी यह देख ले कल को उनके बच्चो को भी नौकरी नही मिलने वाली है। सरकार के कार्यकाल का 4 वर्ष पूरा हो गया है फिर भी सरकार से एक सही नियोजन नीति नही बन पायी है। कभी 1932 तो कभी नियोजन नीति के नाम पर लोगो को बहलाने का काम कर रही है। कोरोना काल में क्या सरकार से एक नीति भी नहीं बनाई गई। झारखंड में 40 ‘प्रतिशत बाहर के लोग का नौकरी में आना हमें मंजूर नहीं है। हम झारखंड के हैं हमारी भी कुछ पहचान होनी चाहिए। जब हम अपनी माँग सरकार के समक्ष रखते है, तो हम पर पुलिस प्रशासन के द्वारा लाठियां बरसाई जाती है। छात्रों के द्वारा यह भी कहा गया है कि सरकार कहती है कि ये नियोजन नीति स्थायी नही है तो सरकार ये बताये की कितने दिनों या सालों के लिए है स्थायी तो सरकार भी नही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!