ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित

हर साल 21 जून को योग दिवस मनाने के पीछे दो कारण मुख्य कारण है, जिसमें से पहला कारण यह है कि साल के इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक धरती पर रहती हैं। जिसको प्रतीकात्मक रूप से मनुष्य के स्वास्थ्य और जीवन से जोड़ा जाता है। वहीं, दूसरा कारण यह भी माना जाता है कि 21 जून को ग्रीष्म संक्राति को सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और इसके बाद आने वाली पूर्णिमा को भगवान शिव ने अपने सात शिष्यों को पहली बार योग की दीक्षा दी थी

किशनगंज, 21 जून (के.स.)। फरीद अहमद, स्वर्ण जीत शर्मा, कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के दिशानिर्देश और उनकी उपस्थिति में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज के साथ साथ वाहिनी के सभी समवायों एवं वाह्य सीमा चौकियों में विश्व योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी जवानों एवं उपस्थित +2 बॉय्ज़ हाईस्कूल ठाकुरगंज के विद्यार्थियों को बताया कि, हर साल 21 जून को योग दिवस मनाने के पीछे दो कारण मुख्य कारण है, जिसमें से पहला कारण यह है कि साल के इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक धरती पर रहती हैं। जिसको प्रतीकात्मक रूप से मनुष्य के स्वास्थ्य और जीवन से जोड़ा जाता है। वहीं, दूसरा कारण यह भी माना जाता है कि 21 जून को ग्रीष्म संक्राति को सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और इसके बाद आने वाली पूर्णिमा को भगवान शिव ने अपने सात शिष्यों को पहली बार योग की दीक्षा दी थी। योग आपके मस्तिष्क के कार्यों, स्मृति और एकाग्रता में सुधार करता है। सभी को नियमित योग करना चाहिए जिससे उनके मन की एकाग्रता बनी रहे और वह तनाव से मुक्त रहें। अगर आप रोजाना सुबह उठकर इसका अभ्यास करते हैं, तो योग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यह मन और शरीर का एक संयुक्त वर्कआउट है जो आपके मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ाता है। 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के योग प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी सतीश कुमार द्वारा योग कराने के साथ साथ उसके फायदे और कुछ सावधानियां बरतने के बारे में भी बताया। जिसमें योग के फायदे जैसे मानसिक तनाव से छुटकारा, वजन कम करने में सहायक, डाईबि‍टीज रोगियों के लिए जरुरी, मन प्रसन्‍न रखने में मददगार, आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोत्‍तरी, के साथ साथ योग की सावधानियां जैसे योग सुबह या शाम के समय करना ज्‍यादा बेहतर होता है, योग हमेशा खाली पेट करना चाहिए, योग अपने शरीर के हिसाब से करना चाहिए, जो आसन आप कर सकते हैं, वही आसन करें। इस अवसर पर रविकान्त द्विवेदी, उप कमांडेंट, जगजीत बहादुर जेगवार, एवं बल के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button