ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तर प्रदेश में “ पुरोहित कल्याण बोर्ड” बनाने पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को बिहार भाजपा नेता की बधाई। उत्तर प्रदेश के तर्ज पर बिहार में बनाया जाए पुरोहित कल्याण बोर्ड:-संजीव मिश्र।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में प्रस्तुत बजट में बुजुर्ग पुजारियों और संतो के लिए “ पुरोहित कल्याण बोर्ड” बनाने के निर्णय का पुरजोड़ स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई के साथ हृदय से आभार प्रगट किया है।श्री मिश्र ने कहा की भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सनातन धर्म और संस्कृति को मजबूत बनाने का संकल्प को उत्तर प्रदेश की सरकार ने लागू करने का एतिहासिक कार्य किया है।
भाजपा नेता श्री मिश्र ने बिहार के जनप्रिय एवं लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद तथा बिहार के उप मुख्यमंत्री श्रीमति रेणु देवी से उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी बुजुर्ज पुजारियों और संतो के लिए “ पुरोहित कल्याण बोर्ड” के गठन करने अविलंब करने का आग्रह किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button