ताजा खबर

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पे प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन और सचिव बिनोद कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कई वर्षों से लंबित शिक्षकों के 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा उपरांत कालबद्ध प्रोन्नति सहित विभिन्न तरह की स्थानीय व जिला स्तरीय समस्याओं के निदान हेतु आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को बीआरसी कहरा प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

*प्रखण्ड स्तरीय मांग पत्र :-*

नीलेदु कुमार झा/(1) सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का लंबित कालबद्ध प्रोन्नति अविलंब किया जाए।
(2)प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति बंद किया जाय |

(3)शिक्षक अनुपस्थिति विवरणी और सेवा पुस्तिका संधारण में रुपए लेना बंद किया जाय |(3)शिक्षक के द्वारा दिया गया आवेदन पर एक सप्ताह के अंदर कार्य निष्पादन किया जाय और संबंधित शिक्षक को एक पत्र की प्रति शिक्षक को दिया जाय |

(4)सेवा पुस्तिका संधारण पूर्ण किया जाय |
(5) चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश, ओचक निरीक्षण आदि कार्य में विलंब होने पर दोषी पर कार्रवाई किया जाय |
(6)शिक्षक के समस्या सुनने के लिए तिथि निर्धारण किया‌ जाय |

*जिला स्तरीय मांग*
***********************
1.बारह वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले नियोजित शिक्षक का कालबद्ध प्रोन्नति के स्थगित वेतन को चालू किया जाए।
2) GOB एवं SSA शिक्षक का DA एरियर का भुगतान अविलंब किया जाए।
3) नगर निगम के 8 किलोमीटर अंतर्गत शिक्षकों का नगर परिवहन भत्ता दिया जाए।
4) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के 8 किलोमीटर अंतर्गत शिक्षकों को HRA दिया जाए।
5) प्रधान शिक्षक,विशिष्ट शिक्षक, TRE 1,2,3 के स्थानांतरण एवं नए पदस्थापित शिक्षकों का एरियर एवं वेतन भुगतान किया जाय।
6) मातृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश एवं अन्य लंबित भुगतान किया जाए ।
7)प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भेजे गए पॉजिटिव से विभाग संतुष्ट नहीं है तो उन्हें 10 दिनों के अंदर पत्र के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रभावी शिक्षकों को सूचना उपलब्ध करवाई जाय।

आज के धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सहरसा के जिला अध्यक्ष सह राज्य सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि यदि नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति नहीं मिली तो आंदोलन को और तेज करते हुए जिला व राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आज के धरना में प्रखंड के संघीय पदाधिकारीगण सहित मंजू कुमारी,अशोक कुमार,मुन्नी कुमारी,प्रधानाध्यापक नरेश वर्मा,चंदन कुमार,दिवाकर सिंह,दिनेश रजक,चंद्रप्रकाश, संतोष पासवान, मनमोहन इत्यादि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!