ठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : चार मुस्लिम युवाओं ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, भाईचारगी का किया मिसाल पेश..

किशनगंज/ठाकुरगंज-फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल को पेश करते हुए चार मुस्लिम समाज सेवी युवाओं फिरोज आलम उर्फ़ मल्लू, तबरेज आलम, इरशाद आलम, मोहम्मद चांद सिद्दीकी ने 20 वर्ष पूर्व विलुप्त परंपरा को फिर से जागृत करते हुए मिडिल स्कूल पौआखाली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस होली मिलन समारोह में हिंदू मुस्लिम दोनों संप्रदाय के लोग उपस्थित रहे और एक दूसरे को माला पहनाकर और अबीर लगाकर एक दूसरे ने आपस में खुशियां बांटी, इस समारोह में मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक निरोध सिन्हा ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारगी को लेकर कई मिसाल पेश की, तो वही आरजेडी नेता आजाद कासमी ने भी सेर पढ़कर हिंदू-मुस्लिम भाई चारगी के बारे में बातें कहीं, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने भी उपस्थित लोगों को होली और शब-ए-बारात की ढेर सारी शुभकामनाएं दी, तो वही पौआखाली थाना पुलिस के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रंजन कुमार यादव ने कहां की इस होली मिलन समारोह ने उन्हें फौज के दिनों की याद दिला दी जहां वे हिंदू मुस्लिम दोनों भाईचारगी के साथ होली मिलन समारोह मनाया करते थे। उन्होंने कहा कि यह भाईचारगी और रंगों का त्योहार है इसे भाईचारगी के साथ मनाएं और ध्यान रहे कि किसी को भी तकलीफ ना पहुंचे। मौके पर एसआई कपिल देव यादव, संतोष कुमार सिन्हा, धनपति सिंह, अंकित कुमार सिंह, पंकज कुमार, कामरान आलम, सुधीर यादव, शमशुल हक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button