ब्रेकिंग न्यूज़

अब तो ढोंग बंद करके शराब माफियाओं पर कार्रवाई करें नीतीश कुमार: माले

पटना 21 मार्च 2022

 

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने होली के दौरान राज्य के कई जिलों में जहरीली शराब के कारण बड़ी संख्या में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. कहा कि सरकार के तमाम दावों के विपरीत जहरीली शराब का कहर लगातार बरस रहा है. अब तो सरकार समाज सुधार का ढोंग बंद करके इन घटनाओं के असली कारकों पर प्रहार करे.

 

उन्होंने कहा कि हमने बारंबार कहा कि जहरीली शराब का तंत्र राजनेता-प्रशासन-शराब माफिया गठजोड़ के तहत फल-फूल रहा है. जबतक इसपर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक ये घटनाएं रूकने वाली नहीं है. लेकिन नीतीश कुमार ने लगातार इसकी अनदेखी की है. इसकी जगह वे तरह-तरह का महज ढोंग करते रहे हैं. नतीजा सबके सामने है.

 

हम एक बार फिर से आग्रह करते हैं कि यदि सचमुच बिहार को जहरीली शराब के कहर से बचाना है, तो मुख्यमंत्री अविलंब उच्चस्तरीय बैठक बुलाएं, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों को शामिल करें और सबसे बढ़कर जहरीली शराब के बढ़ते तंत्र की असलीयत को स्वीकार करें और तदनुरूप कार्रवाई करें.

 

कहा कि जो भी घायल हैं, सरकार उनके उचित इलाज की व्यवस्था करे और मृतक परिजन को 20 लाख रु. का मुआवजा दे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button