किशनगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज में भाजपा का सदस्यता अभियान, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सैकड़ों लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के आवासीय कार्यालय में हुआ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, नए सदस्यों का किया स्वागत

किशनगंज, 11 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के किशनगंज स्थित आवासीय कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्री ने सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।सदस्यता ग्रहण करने वालों में जयंत जैन, मनप्रीत सिंह, भावेश जालान, अंजलि कुमारी, अनुराग गुप्ता, राहुल डोगरा, शुभम राज सिन्हा, मानव कुमार, नरेश कुमार मंडल और दीक्षांत तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। मंत्री डॉ. जायसवाल ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि संगठन के प्रति लोगों का विश्वास, सहयोग और समर्पण भाजपा को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने नए सदस्यों से जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सामूहिक भागीदारी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को महत्वपूर्ण बताया गया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को जिले में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सभी नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप जनता के बीच सक्रिय रहने तथा जनसेवा के कार्यों में योगदान देने की अपील की।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button