Uncategorized

*सुपर वॉइस क्वीन शिल्पी राज का गाना शूटर हुआ वायरल, गाने में नजर आए संगीतकार मुन्ना दुबे और अनारा गुप्ता*

पटना डेस्क:-भोजपुरी की सुपर वॉइस क्वीन शिल्पी राज के गाने हर दिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच उनका एक नया गाना शूटर रिलीज हो गया है, जिसमें मशहूर संगीतकार मुन्ना दुबे भी नजर आ रहे हैं और उनके साथ मिस जम्मू अनारा गुप्ता का भी स्वैग देखने को मिल रहा है। सेवन वंडर्स मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस खूबसूरत गाने को शिल्पी राज ने मुन्ना दुबे के साथ मिलकर गया है और यह गाना अब तेजी से वायरल हो रहा है। गाना शूटर को डेजी म्यूजिक एंटरटेनमेंट से रिलीज किया गया है।

लिंक : https://youtu.be/LyajHUNgmcw?feature=shared

इस गाने को लेकर मुन्ना दुबे ने कहा कि यह गाना प्यार भरा है और इसमें भोजपुरी का स्वैग भी खूब देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दर्शक इस गाने से जुड़ रहे हैं। शूटर गाने में आधुनिक झलक दिखती है लेकिन इसके गीत और संगीत प्योर भोजपुरी हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी संगीत हाल के दिनों में बेहद समृद्ध हुई है और आज इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने आ रहे हैं। उसी क्रम में हमने अपने इस गाने को शामिल किया है, जो कि आधुनिकता से लबरेज है और अपनी जड़ों को मजबूत करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस गाने में मैंने बतौर सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर काम किया है जिसका अनुभव भी बेहद खास रहा। उम्मीद करता हूं कि यह गाना सबों को खूब पसंद आएगी और यह तेजी से वायरल होगा। वही इस गाने को खूब प्यार देने का आग्रह शिल्पी राज ने भी किया है और कहा है कि आगे आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक गानों के जरिए हुए दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी।

आपको बता दें कि शूटर गाने में मिस जम्मू रही अनारा गुप्ता का भी प्रसेंस खूब देखने को मिल रहा है। गाने के निदेशक अशोक मेहता है जबकि इस गाने के संगीतकार और गीतकार मुन्ना दुबे हैं। डीओपी शकील और रमेश नाथन है। प्रोडक्शन सचिन का है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!