ताजा खबर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

ऋषिकेश पांडे/पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया गया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो रामजतन सिन्हा ने की।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो रामजतन सिंहा ने कहा कि मनमोहन सिंह को उनके सामाजिक, राजनीतिक और वैश्विक योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 2004 से 2014 तक वें देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दो बार अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किए। इस दौरान देश को कई बार आर्थिक उलझनों से बाहर निकाला। इससे पहले उन्होंने साल 1991 में, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था को नया रूप दिया। उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों को अपनाया। इन नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोल दिया। पद्म विभूषण से सम्मानित राजनेता के व्यक्तित्व से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताया और उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

पुष्पांजलि के पश्चात कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए रखा और अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 रामजतन सिन्हा के अलावे पूर्व मंत्री अफाक आलम, संजीव प्रसाद टोनी, प्रेमचन्द्र मिश्रा, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा. अजय कुमार सिंह, विनय वर्मा, प्रो. अम्बुज किशोर झा, आनन्द माधव, डा. संजय यादव, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन, डॉ. स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, निधि पाण्डेय, शशि रंजन, मंजीत आनन्द साहू, रीता सिंह, राज छविराज, मृणाल अनामय, सुदय शर्मा, मोहम्मद कामरान, सुधीर शर्मा, हीरा सिंह बग्गा ,रवि कुमार, विमलेश तिवारी, निशांत करपटने सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!