District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

किशनगंज, 11 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को सौंपे। एसपी ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें बिना विलंब कार्रवाई की जाए। वहीं, जिन मामलों में विस्तृत जांच की आवश्यकता है, उनका गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने जांच के दौरान सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई की नियमित निगरानी करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों को सुलभ, निष्पक्ष और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button