District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : आम लोगों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, दो दिन अधिकारी सुनेंगे फरियाद

किशनगंज, 11 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आम लोगों का जीवन आसान बनाने और सरकारी सेवाओं को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। इन दिनों आम लोग सीधे अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रख सकेंगे। शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी की होगी।

उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी का नियमित संधारण करते हुए लोगों की शिकायतों को दर्ज करना और उनके निष्पादन की निगरानी करना अनिवार्य किया गया है।

प्रखंड, पंचायत और जिला स्तर पर प्रतिदिन कार्यालय पहुंचने वाले आगंतुकों की संख्या की रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी। किसी पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में अधिकृत पदाधिकारी आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। एक से अधिक कार्यालयों का प्रभार संभालने वाले अधिकारियों को सोमवार और शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में उपस्थिति के लिए समय निर्धारित करना होगा।

डीएम ने चेतावनी दी कि निर्देशों की अनदेखी या अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति सामने आने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button