अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : दहेज प्रताड़ना समेत गंभीर आरोपों में पति सहित आठ पर प्राथमिकी

किशनगंज, 11 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, कोचाधामन थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी आठ सितंबर को दर्ज कराई गई। महिला ने अपने पति पर एक अन्य व्यक्ति को घर लाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है।

प्राथमिकी के अनुसार, विवाहिता की शादी करीब चार वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से कोढ़ोबारी निवासी सलीम के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के करीब छह माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करने लगे। उससे मायके से पांच लाख रुपये और मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाया जाता था।महिला के अनुसार, उसका पति करीब आठ माह पूर्व दूसरी शादी भी कर चुका है।

आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि 15 मार्च की रात वह घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका पति एक अज्ञात व्यक्ति को कमरे में लेकर आया और उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की।

विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की एक महिला ने उसके ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इसके बाद वह किसी तरह अपने बच्चों के साथ ससुराल से निकलकर मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

महिला के अनुसार, बाद में उसके परिजन ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button