राज्य

भारतीय खाद्य निगम के बिहार राज्य में अवस्थित विभिन्नगोदामों से ई-नीलामी के द्वारा गेहूँ की बिक्री॥

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –भारतीय खाद्य निगम के द्वारा खुली बिक्री योजना के माध्यम से निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध स्टॉक से गेहूँ की बिक्री की जा रही है ताकि बाजार में गेहूँ की कमी न हो सके एवं कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सके।

भारत सरकार ने भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से गेहूँ की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए सेंट्रल पूल के स्टॉक से ई-नीलामी के माध्यम से पूरे देश में गेहूँ की तय शुदा मात्रा को खुले बाजार में बिक्री करने का फैसला किया है ।

गेहूँ खरीददार जैसे फ्लोर मिलर्स / गेहूँ उत्पादों के निर्माताओं/ गेहूँ प्रोसेसर ( 10 एम.टी से 100 एम.टी तक) इसमें भाग ले सकते हैं । इसके 18वें ई-नीलामी में बिहार राज्य के विभिन्न एफसीआई गोदामोंके 22 केंद्रों से 13,000 एम.टी गेहूँ बिक्री के लिए निविदा आमंत्रित किया गया है। सभी संबंधितों से अनुरोध है कि वे पात्रता के अनुसार इस नीलामी में भाग लें एवं नीलामी से खरीदे गेहूँ को प्रोसेस करने के बाद आटा, मैदा तथा सुजी आदि के रूप में जनता के उपयोग के लिए बाजार में लाना सुनिश्चित करें । इसका न्यूनतम मूल्य रू. 2125/- (यूआरएस गेहूँ) तथा रू. 2150/- (एफएक्यू गेहूँ) प्रति क्विंटल है। अधिक जानकारी वेबसाइट https://www.valuejunction.in/fci से प्राप्त कर नीलामी में भाग ले सकते हैं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!