अपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : ई-रिक्शा से 60 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

किशनगंज, 19 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस ने शनिवार को पूरबपाली चौक के समीप कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से 60 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र निवासी अशद अंसारी और विप्लव चौहान के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, एसआई प्रिंस प्रभाकर सिंह गश्ती पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्वालपोखर की ओर से ई-रिक्शा पर शराब लाकर एमजीएम की ओर ले जाई जा रही है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरबपाली के पास नाकाबंदी कर ई-रिक्शा को रोका। तलाशी के दौरान बैटरी बॉक्स में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से करते हुए डिजिटल साक्ष्य भी तैयार किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button