सहरसा : श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव महिषी का 19, 20 व 21 नवम्बर को होगा आयोजन

सहरसा, 19 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता मे जिला अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न महोत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इस अवसर पर श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव, महिषी- 2026′ के आयोजन हेतु विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी सह अध्यक्ष न्यास समिति द्वारा विभिन्न कमिटी के समीक्षा के साथ ग्रामीण बुद्धिजीवी को इस महोत्सव से जोड़ने, पुस्तक मेला आयोजन, स्मारिका के गुणवत्ता आ मौलिकता के साथ नगर आयुक्त प्रभात झा को सेमिनार एवं वाद-विवाद समिति संयोजक बनाने के प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही महोत्सव आयोजन की तिथि निर्धारण मे जिलाधिकारी द्वारा बाढ सहित अन्य कारणों से छठ पूजा उपरांत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में सर्व सम्मति से 19,20 व 21 नवम्बर को तीन दिवसीय महोत्सव आयोजन की तिथि निर्धारित की गई। ज्ञात हो कि श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव में पहली बार विशेष रूप से फूड कार्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मिथिला भोजन व्यंजन के साथ साथ प्रसिद्ध व्यंजन व खाद्य पदार्थ का भी इंतजाम किया जा रहा है।
इस बैठक में डीएम दीपेश कुमार, डीडीसी गौरव कुमार, एडीएम निशांत कुमार, डीईओ, सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी, डीटीओ सुजीत बरनवाल, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, सचिव केशव चौधरी, प्रो अक्षय कुमार चौधरी,अमित आनंद सहित अन्य मौजूद रहे।



