किशनगंज : दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी को ले की जा रही है छापेमारी
प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से ही महिला थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है। कांड का अनुसंधान वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है

किशनगंज, 29 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, दिघलबैंक थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में महिला थाने में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है।प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से ही महिला थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है। कांड का अनुसंधान वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा घटना स्थल से भी साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है। ताकि आरोपी की न्यायालय में कड़ी सजा दिलवायी जा सके।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर कलियुगी पिता की करतूत से हर कोई सकते में है।यहां गौर करे की 26 मई को दिघलबैंक थाना क्षेत्र में बाजार घुमाने के बहाने एक पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। इसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बच्ची का फर्द बयान भी लिया था। महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।