Uncategorized

अररिया : स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओ ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

पलासी प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड राजद कार्यकर्ताओ ने मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना प्रदर्शन के नेतृव राजद प्रखंड अध्यक्ष हेम नारायण यादव ने की

अररिया, 01 अक्टूबर (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, स्मार्ट मीटर द्वारा हो रहे गरीबो के ऊपर अत्याचार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में धरना दिया। इसी क्रम में पलासी प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड राजद कार्यकर्ताओ ने मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना प्रदर्शन के नेतृव राजद प्रखंड अध्यक्ष हेम नारायण यादव ने की। जबकि कार्यक्रम का प्रभारी राजद के जिला सचिव राशिद मुस्ताक थे। धरना के बाद राजद कार्यकर्ताओ ने एक 11 सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। कार्यक्रम में राजद प्रखंड अहध्यक्ष हेम नारायण यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर गरीब जनता के विरोधी हैं। स्मार्ट मीटर में वास्तविक बिल से दुगुना बिल आता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर स्मार्ट मीटर को वापस नही लेती है तो राजद कार्यकर्ता आंदोलन पर उतारू होंगे। धरना कार्यक्रम मे युवा प्रधान महासचिव विनोद ऋषिदेव, जिला उपाध्यक्ष अल्प संख्यक अंजर आलम, राजद प्रखंडध्यक्ष हेम नारायण यादव, मोहम्मद शाहबाज आलम, मोहम्मद नैयर आलम, नवाजिश, रिंकू यादव, दीन दयाल मांझी, रंजीत यादव,राज कुमारी देवी, अरुण यादव, हेलाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!