किशनगंज : पुण्यतिथि पर धर्म संस्कृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में धर्म संस्कृति के आधार पर वेदों से सम्बंधित सवाल पूछे गए थे

किशनगंज, 18 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में शुक्रवार की देर शाम को गुरु माता साध्वी सीता देवी सिन्हा की 28वीं पुण्यतिथि मनायी गई। गुरु माता के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धर्मज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई लोग शामिल हुए। यहां हर वर्ष पुण्यतिथि पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शहर के कई लोग शामिल हुए। जिसमे धर्म संस्कृति पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में धर्म संस्कृति के आधार पर वेदों से सम्बंधित सवाल पूछे गए थे। कार्यक्रम का आयोजन महाकाल मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम चारुस्त, अलख सिन्हा, रोहित, अरविंद कुमार, रौशन रौशन चौधरी, नीतीश कुमार गुप्ता, हरदेव मंडल, पीहू, नित्यम, अमन शर्मा शर्मा, सुरभि सुंदरम, मीरा सिन्हा आदि जुटे हुए थे।