राज्य

राष्ट्रीय लोक जनता दल ने किया जीतन राम मांझी का समर्थन।….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर आज पार्टी नेताओं ने पटना स्थित डा० भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी के मौन धरणा में शामिल होकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री, दलित समाज के वरिष्ठतम नेता श्री जीतन राम मांझी को विधान सभा में अपमानित करने के मुद्दे पर आज हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने हाइकोर्ट स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष श्री जीतन राम मांझी के मौन धरणा का आयोजन किया था।

रालोजद के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ई० शम्भू नाथ सिन्हा के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन नेताओं ने इस अवसर पर प्रतिमा स्थल पहुँचकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी।

धारणा स्थल पर श्री सिन्हा के अलावा पार्टी के प्रदेश महासचिव राज किशोर सिंह, पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, प्रदेश सचिव मंजेश शर्मा, कौशलेन्द्र मिश्रा, अशोक कुशवाह, विनोद कुमार पप्पू, मो० आशिक आदि प्रमुख थे| ई० शम्भू नाथ सिन्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button