ताजा खबर

बांका जिले की दो सड़कों का किया जाएगा नवीनीकरण : पथ निर्माण विभाग द्वारा दी गई प्रशासनिक स्वीकृति।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /पटना:- बांका जिले में सड़क संधारण में सुधार हेतु 02 महत्वपूर्ण पथों के नवीनीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है जिसके बाद पथ निर्माण विभाग द्वारा नवीनीकरण कार्य हेतु अवश्यक कारवाई शुरू कर दी गई है।

2. माननीय उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बांका जिला अंतर्गत दो पथों के नवीनीकरण कार्यों की स्वीकृति सरकार के द्वारा पथों के संधारण के प्रति दी जा रही सार्थकता को दर्शाती है। माननीय उप-मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री ने यह भी बताया कि मंदार महोत्सव के दौरान यात्रियों को अब और भी बेहतर और सुरक्षित आवागमन मिलेगा साथ ही बांका और बेलहर के बीच आवागमन में सुधार होगा।

3. बांका जिले में बाँसी बिक्रमपुर पथ का सतह नवीनीकरण कार्य किया जाएगा, जिसकी लंबाई 7.40 किमी है। इस परियोजना के लिए 386.70 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। यह पथ राष्ट्रीय उच्चपथ 133E (भागलपुर-हंसडीहा पथ) और एनएच 333A (सिमुलतल्ला बांका गोड्‌डा पथ) को जोड़ता है। इस पथ के उन्नयन से मंदार मे लामहोत्सव के दौरान यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन मिलेगा, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात में सुधार होगा।

4. इसके अतिरिक्त, बांका-बेलहर पथ में भी सतह नवीनीकरण कार्य किया जाएगा, जिसमें 32-33 (P) पथांश पर PQC सड़क और RCC ड्रेनेजसिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 40.09827 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस पथ के नवीनीकरण से बांका और बेलहर के बीच आवागमन में सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!