ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बैशाली : उतरी बिहार में कृतिमान स्थापित कर रहा बैशाली का सन्त जॉर्जिया गर्ल्स स्कूल..

पटना/श्रीधर पांडे,  वैशाली जिले के एकमात्र विश्वस्तरीय गर्ल्स स्कूल जगन्नाथ बांकेलाल एडुकेशनल ट्रस्ट की छत्रछाया में निर्बाध रूप से चलने वाले संत जॉर्जिया गर्ल्स स्कूल, हाजीपुर को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नई दिल्ली के द्वारा मान्यता प्राप्त हो गई है।इसमें प्रिंसिपल मोनिका दत्ता का योगदान सराहनीय रहा।उनके अथक प्रयास ने इस विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया। 

हमारे प्रतिनिधि ने संस्थान के एमडी विकास कुमार एवं प्रिंसिपल मोनिका दत्ता से खास मुलाकात की, जिनसे आपको रु ब रु कराते हैं।

बातचीत के क्रम में एमडी विकास कुमार ने बताया कि राजधानी से वैशाली की दूरी मात्र एक पुल की हैं और यहाँ सिर्फ बच्चीयों के लिए कोई भी निजी शिक्षण संस्थान नहीं थे जो उन्हें उचित शिक्षा के साथ-साथ सर्वगुण सम्पन्न कर सके।इस उद्देश्य से इस स्कूल की स्थापना की गई।आप विश्वास नहीं कर पाएंगे मात्र 2 साल में इस स्कूल के बारे में अभिभावकों से मिली प्रतिक्रिया से काफी उत्सुक हूँ। आज समाज जागरूक हो रहा हैं, लोग बच्चे एवं बच्ची में अंतर नहीं महसूस कर रहे हैं।वे भी देख रहे हैं कि समाज मे आज की बेटियाँ अपना वजूद कायम कर रही हैं।बतौर प्रबन्ध निदेशक की हैसियत से इस स्कूल में बच्चीयों के शिक्षा के साथ साथ खेल, घुड़सवारी, क्रिकेट की भी व्यवस्था कराया हैं, स्पेशल कैम्पस के पास ही आवासीय व्यवस्था भी कराई गई हैं।मैने महसूस किया कि जो लोग अपने बच्चीयों को पटना भेजते थे, वो लोग आज अपने शहर में भी पढ़ाने लगे हैं, बगल के शहर के अभिभावक पटना न भेज हाजीपुर में ही शिक्षा दिलवा दे रहे हैं ताकि घर से नजदीक होने के चलते उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होती।वही प्रिंसिपल मोनिका दता जिन्हें स्कूल चलाने का एक लम्बा अनुभव रहा हैं, सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ परिवारिक माहौल बनाते हुए इस स्कूल में भी उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।प्रिंसिपल श्रीमती दत्ता ने बताया कि यहाँ स्कूल चलाने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं हैं, भले ही शहरी एवं ग्रामीण वातावरण का प्रवेश हैं लेकिन राजधानी से सटे होना यहाँ के लोगो को और जागरूक बनाता हैं।उन्होंने बताया कि इस संस्थान में सिर्फ छात्राओं का ही नामांकन होता हैं एवं सिर्फ शिक्षिकाओं द्वारा ही क्लास लिया जाता हैं।सभी शिक्षिका पटना एवं बाहर से हैं।हमारा संस्थान निजी शिक्षण संस्थान के लिए जरूरी सभी मानक को पूरा ख्याल रखता हैं ताकि गरीब एवं अमीर के भी बच्चे एक साथ पढ़ सके।हमलोग शिक्षा के साथ-साथ उत्तम चरित्र निर्माण पर भी विशेष फोकस करते हैं ताकि भविष्य में हमारे यहाँ के छात्रा किन्ही बुरी परिस्थितियों का भी डटकर मुकाबला करे एवं बुलंदियों पर पहुँच विद्यालय प्रबंधन का नाम रौशन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button