रालोमो कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती का आयोजन।…

मुकेश यादव/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में आज महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान विचारक, समाज सुधारक, दार्शनिक और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध गरीबों, पिछड़ों, शोषितों, वांचितों एवं महिलाओं के हक और अधिकार के लिए लड़ने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले जी के योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रणविजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, अंगद कुशवाहा, सुभाष चंद्रवंशी, हिमांशु पटेल, संजय मेहता, रेखा गुप्ता, प्रशांत पंकज, डॉo वीरेंद्र दांगी, ई हेमंत कुमार, नितिन भारती, अशोक राम, खुर्शीद अहमद, राघवेंद्र कुशवाहा, वैधनाथ शर्मा, माधुरी पटेल, अंजली कुशवाहा, अशोक कुशवाहा के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।