अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर थाना पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। समदा गांव मे की गई कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। हालांकि इस दौरान कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो जाने में सफल रहा। पुलिस ने तलाशी के दौरान फैक्ट्री से नामी कंपनियों की खाली बोरी, नकली सिमेंट, राख सहित अन्य सामान बरामद किया है। इसके साथ ही फैक्ट्री के निकट से सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। हालांकि हिरासत में लिये गये अशफाक आलम, आमीर हुसैन, रफीक आलम, तस्लीमद्दीन और अब्दुल रहमान सभी मजदूर बताये जाते हैं। वहीं पुछताछ के दौरान मजदूरों ने बताया कि समदा गांव निवासी मो. जाकिर नकली सीमेंट का काम करता है। हालांकि जांच पूरी होने तक पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button