किशनगंज : खेल पूरे मनोयोग से खेलें और जिला का नाम रौशन करें: तुषार सिंगला
इस प्रतियोगिता में किशनगंज जिला खेल दल (वॉलीबॉल) बालक आयुवर्ग अंडर 17 को शारीरिक शिक्षा (खेल) कार्यालय से शुभकामनाओं के साथ आरा, भोजपुर जिला के लिए रवाना किया गया

किशनगंज, 09 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, राज्यस्तरीय बिहार विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2023 बालक आयु वर्ग अंडर 17 का आयोजन भोजपुर जिला (आरा) में 10-11 अक्टूबर 2023 को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में किशनगंज जिला खेल दल (वॉलीबॉल) बालक आयुवर्ग अंडर 17 को शारीरिक शिक्षा (खेल) कार्यालय से शुभकामनाओं के साथ आरा, भोजपुर जिला के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी, तुषार सिंगला ने अपने प्रेषित संदेश में खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को संदेश दिया कि खेल पूरे मनोयोग से खेलें और जिला का नाम रौशन करें। खिलाड़ियों को रवाना करते हुए उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और निरंतरता को बनाकर खेलने वाले खिलाड़ी व टीम को सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। खेल में भी काफी संभावनाएं हैं, राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के हित में अनेकानेक कार्य कर रही हैं।उन्होंने आशा प्रकट किया कि सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। गौर करे कि विजेता टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।