District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

किशनगंज, 21 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी का विधिवत संधारण किया जाए तथा प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि कर उनके निष्पादन की स्थिति दर्ज की जाए। प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग भी अनिवार्य की गई है।

डीएम ने स्पष्ट किया कि संबंधित पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर अधिकृत अधिकारी आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। एक से अधिक कार्यालयों का प्रभार संभालने वाले अधिकारी सोमवार एवं शुक्रवार को सुविधा के अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि आमजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निर्देशों की अवहेलना या अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button