ताजा खबर

*महापर्व छठ की तैयारी*

पटना डेस्क/1. आज दिनांक 05.11.2024 को नहाय खाय विधि से छठ महापर्व 2024 का प्रारम्भ हो चुका है। बिहार पुलिस की प्राथमिकता है कि इस पर्व को पूर्ण सुरक्षित, शान्ति, सौहार्द तथा श्रद्धापूर्वक मनाये जाने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्धन किया जाए। छठ के विधि-व्यवस्था संचारण हेतु राज्य के विभिन्न जिलों में पूर्व से उपलब्ध बलों के अतिरिक्त पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों को भी विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

2. इस हेतु अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक स्तर के कुल 20 पदाधिकारियों को पटना जिला में, पुलिस उपाधीक्षक स्तर के कुल 04 पदाधिकारियों को औरंगाबाद जिला में प्रतिनियुक्ति किया गया है। उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पूरे राज्य में 35 कम्पनी बि०वि०स०पु० बल एवं 03 कम्पनी केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

3. इसके अतिरिक्त बिहार पुलिस अकादमी से कुल 1275 प्रशिक्षणरत पुलिस अवर निरीक्षकों को अपने पैतृक जिलों में प्रतिनियुक्त, साथ हीं कुल 2450 पी०टी०सी० प्रशिक्षु सिपाहियों को भी पटना जिला सहित राज्य के विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

4. सुगम यातायात के लिए योजनाबद्ध तैयारी तथा आवागमन के मार्गों का निर्धारण किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रबन्धन किये गये हैं। आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए गोताखोर / एस०डी०आर०एफ०, क्यू०आर०टी०. चिकित्सा शिविर, नर्सिंग स्टॉफ, एम्बुलेन्स, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था की गयी है।
5. 5. इसके अतिरिक्त औरंगाबाद के देव सहित राज्य में स्थापित सभी सूर्य मन्दिरों में भी आवश्यक प्रबन्ध किये गये हैं।

6. अराजक तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए लगातार गश्ती तथा चेकिंग की जा रही है। होटल, धर्मशालाओं तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस की निगरानी है। सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है।

7. पुलिस मुख्यालय के द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत State Police Command Centre पूरे राज्य में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिनांक 07.11.2024 से 08.11.2024 तक कार्यरत रहेगा।

8. आम जनता से अपील है कि किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। यदि कोई सूचना/समस्या हो तो पुलिस/जिला प्रशासन को सूचित करें। पुलिस /जिला प्रशासन की टीम का सहयोग करें। कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे जन नावना आहत हो। सोशल मीडिया का दुरुपयोग नहीं करें। 9. आमजनों विशेषकर युवा वर्ग से अपील है कि खतरनाक तरीकों से सेल्फी लेने से बचें। खतरनाक तरीकों से सेल्फी लेना घातक हो सकता है।

10. छठ शान्ति, संयम्, पवित्रता तथा अनुशासन का महापर्व है। पर्व की भावनाओं के अनुरूप ही पवित्रता, अनुशासन तथा सौहार्द के साथ पर्व को मनायें।

11. पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी को महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएँ तथा बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!