Uncategorized

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में और उपमुख्यमंत्री द्वय विजय सिन्हा व सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आयोजित सदस्यता अभियान के तहत पुन: भाजपा की सदस्यता ली।….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस मौके पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आरंभ भाजपा का यह राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान देश के ‘हर गाँव-हर घर-हर व्यक्ति’ तक पहुंचेगा और सभी को ‘विकसित भारत’ के हमारे संकल्प से जोड़ेगा।”

जमुई विधायक ने सभी प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि”आप सभी से भी आग्रह है कि टोल-फ्री नंबर-8800002024 पर मिस्ड-कॉल देकर या NaMo App पर जाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। राष्ट्र की समृद्धि, उन्नति एवं विकास की इस यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!