अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने दवाईयों की खेप को किया जब्त

किशनगंज, 16 मई (के.स.)। फरीद अहमद, मंगलवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की “डी” समवाय नावडुबा के जवानों द्वारा मधुकर अमिताभ, कमान्डेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के दिशा निर्देश पर विशेष गश्त के दौरान अवैध रूप से जीवन रक्षक दवाईयों का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए भारत-नेपाल सीमास्तंभ संख्या 110/4 से 5 किलोमीटर की दूरी (भारत की ओर) बस डिपो ठाकुरगंज के पास दवाईयों की खेप को जब्त किया गया। गौर करे कि जवानों द्वारा जब्त किये गए अवैध सामानों की जाँच पर पाया कि, कोडीन फॉस्फेट सिरप दवाई को लाया जा रहा था, जिसके बारे में पूछताछ किये जाने पर वह दवा किसकी है और कहाँ ले जाई जा रही है उसका कोई पता नहीं चल पाया। जिसके उपरांत जब्त की गई दवा 45 नग कोडीन फॉस्फेट सिरप को आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद पुलिस स्टेशन ठाकुरगंज को सुपुर्द कर दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button