District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

ठाकुरगंज : उप स्वास्थ्य केंद्र कब खुलता है, कब बंद रहता है? मालिनगांव वार्ड-9 में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

ठाकुरगंज, 23 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के दावों के बीच ठाकुरगंज प्रखंड के मालिनगांव पंचायत स्थित वार्ड नंबर-09 के उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उप स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से संचालित नहीं होता और सप्ताह में महज दो दिन खुलने की बात कही जाती है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे दो दिन कौन से हैं?

स्थानीय लोगों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ऐसी स्पष्ट सूचना प्रदर्शित नहीं है, जिससे मरीजों और ग्रामीणों को यह जानकारी मिल सके कि केंद्र किस दिन और किस समय संचालित होगा तथा डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी कब उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों को असमंजस का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने केंद्र परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि परिसर में गंदगी, कचरा और जंगल-झाड़ जैसी स्थिति नजर आती है। यदि शिकायतें सही हैं तो यह स्वास्थ्य केंद्र की नियमित निगरानी और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।

इस संबंध में ठाकुरगंज के BHM सुनील कुमार से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी के दिन और समय को लेकर सूचना बोर्ड लगाने के लिए एएनएम को बोल दिया जाएगा साथ ही साथ यह भी चेक किया जाएगा कि विभाग के पास यदि फंड बचा है तो साफ सफाई करवाई जाएगी।अब सवाल यह है कि उप स्वास्थ्य केंद्र सप्ताह में किन दो दिनों में संचालित होता है, स्वास्थ्य कर्मी की उपलब्धता का समय क्या है और केंद्र परिसर की नियमित सफाई एवं निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है? ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

नोट:-बुधवार को दस बजे भी उप स्वास्थ्य केन्द्र मालिनगांव बंद पाया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button