ताजा खबर

जनसुनवाई में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी एवं मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएं जमुई की घटना के दोषियों को मिलेगी कठोर सजा, सरकार ने की त्वरित कार्रवाई – विजय कुमार चैधरी

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।मंगलवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी एवं मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके विधिसम्मत त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यक्रम के समन्वय के लिए प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा भी मौजूद रहीं।

जनसुनवाई के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मा० उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी ने जमुई की घटना को घृणित अपराध बताते हुए कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। सरकार ने इस मामले में तत्परता और पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की है। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें कठोरतम सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि घटना में अलग-अलग स्तर पर जिन लोगों की भूमिका रही है, चाहे घटना को अंजाम देने वाले हों, वीडियो बनाने वाले हों या उसे वायरल करने वाले, सभी के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग द्वारा विधान परिषद चुनाव की घोषणा की गई है। हमारा गठबंधन एनडीए आपसी सहमति और पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगा और सभी आठ सीटों पर एनडीए उम्मीदवार जीत दर्ज करेगा।

मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुए जीविका कार्यकम के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पूरे बिहार को इस उपलब्धि पर गर्व है। जीविका दीदियों ने इस कार्यक्रम की पहचान प्रदेश और देश में बनाई है तथा दूसरे राज्यों में भी इसका अनुसरण और अनुकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान ने ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन के नए द्वार खोलने का काम किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button