ताजा खबर

*जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिट्टू यादव के नेतृत्व में पटना के कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर बिट्टू यादव ने सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अब नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने सम्राट चौधरी के पुराने बयान को याद दिलाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने स्वयं कहा था –
“रात के 12 बजे अपना गांव देखकर आएगा और किसी ने छू दिया तो सम्राट चौधरी सुबह इस्तीफा दे देगा।”
अब जमुई की घटना के बाद बिहार की जनता पूछ रही है – वह सुबह कब आएगी और सम्राट चौधरी कब इस्तीफा देंगे?”

बिट्टू यादव ने कहा कि जमुई की घटना बिहार की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर सीधा सवाल है। केवल आरोपियों की गिरफ्तारी को उपलब्धि बताकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। सवाल यह है कि ऐसी घटनाओं पर राजनीतिक जिम्मेदारी कौन लेगा?

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सम्राट चौधरी से उनके अपने बयान के आधार पर नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

कार्यक्रम में रीचा कुमारी, मुकुल यादव, खुशबू कुमारी, प्रियंका ,विशाल यादव भाग्यश्री, मुस्कान श्रीवास्तव , पूनम यादव , मुरारी कुमार, चित्रंजन , , राजन कुमार , इंतखाब आलम , निशांत आलम , सुभाष कुमार सहित कई साथी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button