ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने विधान सभा के पूर्व माननीय सदस्य रामेश्वर पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है ।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि रामेश्वर पासवान जी अनुभवी राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। वे जमुई जिले से सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र से कई बार बिहार विधान सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवम् शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
