ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से आज उनके कार्यालय कक्ष में बिहार पिट्टू संघ के अध्यक्ष श्री रंजीत कुमार सिंह, सचिव श्री आशुतोष कुमार तिवारी एवं कोषाध्यक्ष श्री रितेश सिंहल के नेतृत्व में सूरत ( गुजरात ) में आयोजित होने वाले तृतीय पिट्टू जूनियर सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने वाली बिहार पिट्टू बालक एवं बालिका टीम के प्रतिभागियों ने मुलाकात की।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय अध्यक्ष ने आगामी 3 से 6 मई 2026 तक सूरत ( गुजरात ) में आयोजित होने वाले तृतीय पिट्टू जूनियर–सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2026 प्रतियोगिता में क्रमशः अनुराग राणा एवं अपर्णा तन्नू कुजूर के नेतृत्व में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली बालक एवं बालिका टीम के प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिहार पिट्टू बालक एवं बालिका टीम के प्रतिभागियों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी कर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि बिहार पिट्टू के बालक एवं बालिका टीम नेशनल चैम्पियनशिप में उम्दा प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित करेगी। उन्होंने बिहार पिट्टू संघ के पदाधिकारियों को इस परंपरागत खेल को और बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।

मौके पर बिहार पिट्टू संघ के अध्यक्ष श्री रंजीत कुमार सिंह, सचिव श्री आशुतोष कुमार तिवारी एवं कोषाध्यक्ष श्री रितेश सिंहल, लीगल सेल के संयोजक एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री सोनू कुमार सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के सदस्य श्री नीरज गौतम सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!