किशनगंज : शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 29 युवकों को किया गया गिरफ्तार।

7 युवकों को शराब के साथ किया गया गिरफ्तार।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर विशेष अभियान के तहत गुरुवार की रात को उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान फरिंगोला चेक पोस्ट व रामपुर चेक पोस्ट, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 29 लोगों को पकड़ा गया। जिसमे 7 लोगों को शराब के साथ, 21 लोगों को शराब पीने के आरोप में व एक युवक को दूसरी बार शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। युवकों को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए 7 युवकों को जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।