अपराध
गडहनी पुलिस ने किया तीन पियक्कड को गिरफ्तार।..
गुड्डू कुमार सिंह:-गडहनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो से गडहनी पुलिस ने तीन पियक्कड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार ने बताया कि अगिआंव निवासी सुकुर मिंया का सासोद अंसारी उर्फ बम मिंया एवं लालबाबु सिंह के पुत्र मुना सिंह उर्फ ब्रजेश कुमार सिंह को अगिआंव से तथा उपेन्द्र कुमार के पुत्र दीपु कुमार उर्फ आदित्य कुमार जो आयर थाना क्षेत्र के महथिन टोला निवासी को सहंगी मोड के समीप से गिरफ्तार किया गया।तीनो शराब पीकर हंगामा कर रहे थे।