ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाकपा माले का बिजली बिल माफ करने को लेकर एक दिवसीय धरना।।..

गरीब भूमिहीन (बीपीएल) परिवारों का बकाया बिजली बिल माफ करे सरकार : सुदामा प्रसाद

गुड्डु कुमार सिंह:-तरारी। भाकपा माले के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष बागर के गरीब भूमिहीन (बीपीएल) बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन काटने , बकाया बिजली बिल माफ करने व 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने को लेकर एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड कमिटी सदस्य बलिराम सिंह ने किया। धरना को संबोधित करते हुए तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि बागर के दर्जनों घर जो दलित भूमिहीन परिवारों का है उनका बिजली कनेक्शन बिजली विभाग के द्वारा काट दिया गया है, जिसके कारण इन लोगों को अंधेरों में रहना पड़ रहा है, बिहार में महागठबंधन वाली सरकार का गरीबों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल ही ठीक नहीं है, अब तो सरकार स्मार्ट मीटर थोप रही है जो पूरी तरह से गरीब विरोधी है, बिहार सरकार दलित गरीबों के बिजली अधिकारों को लेकर बिल्कुल ही गंभीर नहीं है जबकि पंजाब, दिल्ली, राजस्थान की सरकारी गरीब जनता को मुफ्त बिजली मुहैया करा रही है। हम लोग गरीबों के बकाया बिजली बिल माफ करने और मुफ्त बिजली बिल के लिए आंदोलन तेज करेंगे। सरकार को गरीबों के प्रति संवेदनशील बनाएंगे। वहीं भाकपा माले एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासु को मांग पत्र सौंप कर जल्द समाधान की मांग किया। धरना स्थल में तरारी विधायक सुदामा प्रसाद , प्रखंड सचिव रमेश जी, जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव, दूधनाथ राम, रामदयाल पंडित, एतवारो देवी, जयपत राम सहित दर्जनों बागर गांव के ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!