राजनीति

पटना-दो नवम्बर की भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

कुणाल कुमार – पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर दो नवम्बर को गांधी मैदान, पटना में आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में जदयू नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित करने की अपनी सहमति दे दी है। भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर आमंत्रण दिये, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। इस मौके पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाकपा विधायक रामरतन सिंह, विधायक सूर्यकान्त पासवान और विधान पार्षद प्रोफेसर संजय कुमार सिंह मौजूद थे। रैली में वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल होंगे। उन्होंने भी अपनी सहमति दे दी है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि रैली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राजद के राज्य अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव कुणाल एवं सीपीआई (एम) के राज्य सचिव का. ललन चौधरी को रैली में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, अमरजीत कौर, रामकृष्ण पांडा, अजीज पाशा, नागेन्द्र नाथ ओझा एवं एटक अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार सहित पार्टी के कई वरीय नेता रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। रैली की तैयारी पूरे राज्य में जोर शोर से चल ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!