District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसपी के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष ने थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ जरूरी बैठक कर दिए कई जरूरी दिशा-निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाने में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष अमर कुमार सिंह नई तरीके से कार्य की शुरुआत कर रहे हैं। सिरिस्ता के सभी पंजी को अपडेट करने के कार्य में थाने के सभी पीएसआइ को लगाया गया है। ताकि थाने के सभी पंजी अपडेट रहे। सदर थाने में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारियों को कांडों की समीक्षा कर निष्पादन के लिए एक सप्ताह का समय सीमा एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु के निर्देश पर दिए हैं। एसपी के निर्देश के मद्देनजर सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ जरूरी बैठक कर कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार के साथ उनके फरियाद को सुने और समय पर निष्पादन करने की कोशिश करें। उन्होंने बताया की थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक मजबूत टीम बनाकर नई रणनीति के साथ थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल प्रमुखता दी जायेगी। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए नई रणनीति तैयार कर रहे हैं। साथ ही पेट्रोलिग व गश्ती दल को भी कई दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि खासकर बैंक के आसपास व बैंक के अंदर भी पैनी नजर रखी जाएगी। बताते चलें कि गृह विभाग कि ओर से थानों के निरीक्षण का कार्य भी आरंभ होने वाला है। इसके तहत सभी थानों में दर्ज कांडो व अनुसंधान कर मामलों के निष्पादन की गति को देखा जाना है। इससे पुर्व एटीएस डीआइजी दिलीप मिश्रा भी थाना का कई घंटो तक निरीक्षण कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!