District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

किशनगंज,21जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित महानंदा सभागार में एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) गिरिजेश कुमार ने की। बैठक का आयोजन जिलाधिकारी विशाल राज के निदेशानुसार किया गया।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” निर्धारित की गई है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य समारोह के दौरान उपस्थित मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण कर उसे सुनाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा। यह रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए सम्राट अशोक भवन पहुंचेगी। रैली के समापन के पश्चात मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जागरूकता रैली में एनसीसी, स्काउट एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल, सुचारू एवं समयबद्ध आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!