ताजा खबर

वाणावर महोत्सव, 2024 की तैयारी की जिला पदाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा*

वेंकटेश कुमार/जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में आज दिनांक 05/12/2024 को *वाणावर महोत्सव की आवश्यक तैयारियों हेतु बैठक* आयोजित कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

पर्यटन विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत वाणावर पहाड़ी के तलहटी में आयोजित होने वाले *‘‘वाणावर महोत्सव, 2024’’ के लिए 26 दिसम्बर, 2024 की तिथि निर्धारित है।*
इसके साथ ही विभिन्न विभागों को महोत्सव के सफल संचालन हेतु बिंदुवार निर्देश दिए गए, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मखदुमपुर को वाणावर महोत्सव स्थल, मंदिर तथा पूरे बराबर क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था एवं कचरा प्रबंधन का दायित्व देते हुए आवश्यक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी पीएचइडी को महोत्सव स्थल पर पानी तथा पूर्व से निर्मित शौचालय मरम्मती एवं अस्थाई शौचालय का व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला नजारत उप समाहर्ता को इस महोत्सव के आयोजन में कलाकारों के चयन हेतु निविदा संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को महोत्सव के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने, समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराने एवं आवश्यकतानुसार फ्लेक्स संस्थापन करने हेतु निर्देश दिया गया। विधि व्यवस्था के संधारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दायित्व दिया गया।

कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, को रोड की मरम्मती करने का निर्देश दिया गया।
*स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने हेतु पदाधिकारियों एवं कला विशेषज्ञों की चयन समिति गठित की गई है। चयन समिति के समक्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय प्रतिभागियों को वाणावर महोत्सव में कला प्रस्तुति का अवसर प्राप्त हो सकेगा। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से संबंधित जानकारी हेतु जिला जिला कला एवं संस्कृति शाखा से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।* आवेदन 15 दिसंबर तक प्राप्त किया जाएगा।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, श्री ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त ,श्री धनंजय कुमार, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री राकेश कुमार, अपर समाहर्ता, विभाग जांच,श्री विनय कुमार, सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी ,जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, कार्यपालक पदाधिकारी, मखदुमपुर नगर पंचायत एवं अन्य विभागों के कार्यालय प्रधान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button