अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : छापामारी में 360 पाउच देशी के साथ गिरफ्तार कारोबारी गया जेल..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद प्रदेश में शराबबंदी है लेकिन वो केवल कानून के दायरे तक ही दिख रही है।शराबबंदी के बाद भी प्रदेश में लगातार शराब तस्कर पकड़े जा रहे है।आसपास के प्रदेशों से शराब लाया जा रहा है।ताजा मामला बारूण थाना से लगभग 500 मीटर दूरी की है।शुक्रवार की शाम स्थानीय पुलिस ने शराब तस्कर के साथ शराब कब्ज़े में लिया है।थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बारूण थाना के मोहनगंज में घर में शराब रखकर बिक्री करने वाले बिनोद चौधरी के घर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी और पुलिस ने घर के जमीन में गाड़ कर रखे दो बोरा और अलमारी से एक झोला पाउच देशी शराब को बरामद किया।छापामारी में दो सौ एमएल का 360 पाउच देशी शराब बरामद किया गया है।उन्होंने कहा कि काफी दिनों से घर में शराब को रखकर बिक्री किया करता था। जिसको लेकर शुक्रवार की रात कार्यवाई की गई।बरामद शराब की कीमत हजारों रुपये के आसपास बताई गई है। थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराब कारोबारी विनोद चौधरी को जेल भेज दी गई जहां कांड संख्या 258/19 है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button