बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : भाजपा उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी के नेतृत्व में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री का जीवन जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित : लाजवंती झा

सहरसा, 18 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव एवं उनके जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर भाजपा सहरसा द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी की अध्यक्षता में महावीर चौक पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती लाजवंती झा और भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक ‘एक दीया, सेवा के नाम’ प्रज्ज्वलित कर यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। उनके 25 वर्षों के बेमिसाल सेवा काल से प्रेरणा लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नैना सरकार, कंचन देवी, हेमा श्री वास्तव, ज्योति कुमारी, रुक्मणी कुमारी, रुबी देवी, लालमुनि देवी, रीता देवी, बेबी कुमारी, संगीत देवी, मीना देवी, सरिता देवी, मीरा देवी,अनिता देवी, ज्योति अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button