सहरसा : भाजयुमो द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
रक्तदान शिविर से जरूरतमंद लोगो के जीवन की रक्षा होगी : नीरज कुमार बबलू

सहरसा, 18 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सहरसा के रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने कुल 55 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं वर्तमान छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया।उन्होने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान माना गया है।
भाजयुमो द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर रक्तदान का आयोजन प्रसंशनीय है। इस रक्तदान से जरूरतमंद लोगो के जीवन की रक्षा करेगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर पूरे एक महीना तक सेवा कार्य चलेगा।उन्होने कहा प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर बिहार ने तीन करोड दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि विपक्ष को मोतियाबिन्द होने के कारण विकास व सेवा कार्य दिखाई नही पड़ता है। दीप शुभता का प्रतीक है जिसे हर शुभकार्य एवं पूजा-पाठ में जलाया जाता है।
वही युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि युवा मोर्चा के साथियों के द्वारा हर वर्ष पूरे भारत में मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जहां सभी युवाओं ने मोदी जी के कार्यकाल से खुश होकर उनके राष्ट्रभक्ति को देखते हुए उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके लिए सेवा भाव रखते हुए यह रक्त संग्रह करने का काम किया है। यह रक्त जरूरतमंद लोगों के बीच में वितरण किया जाएगा।
इस रक्त दान शिविर को सफल बनाने में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोचित कुशवाहा, युवा मोर्चा की जिला मंत्री गुंजन कुमारी, छोटू प्रजापति, राधिका कुमारी, भाजयुमों नगर अध्यक्ष विभूति सिंह परमार,सिमरी बख्तियारपुर नगर अध्यक्ष प्रेम कुमार एवं उनकी पूरी टीम और युवा मोर्चा के सभी साथियों ने हिस्सा लिया और इस शिविर को सफल बनाया।



