District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी ने बहादुरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

किशनगंज, 19 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक किशनगंज संतोष कुमार ने शुक्रवार रात को बहादुरगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में सक्रियता बढ़ गई। एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली से लेकर अभिलेखों के संधारण और लंबित कांडों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अनुसंधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हो।इस दौरान थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसपी संतोष कुमार ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्ती और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। संवेदनशील स्थानों एवं आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।एसपी ने थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करने को कहा। आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए शिकायतों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य दायित्व आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान थाना के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button