District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : रात 10:30 से सुबह 4:30 बजे तक चार जोन में होगी सुपर पेट्रोलिंग

अपराध नियंत्रण के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर, आमजन किसी भी समय कर सकेंगे संपर्क

किशनगंज, 19 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में अपराध नियंत्रण और रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर सुपर-पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत पूरे जिले को चार जोन में बांटकर प्रतिदिन रात 10:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक विशेष गश्ती की जाएगी। 18 सितंबर की रात से इस व्यवस्था के तहत पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सुपर-पेट्रोलिंग के दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों, थाना क्षेत्रों और पिकेट इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। रात्रि में संदिग्ध गतिविधियों, अपराध की आशंका और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति पर तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। आमजन किसी भी समय परेशानी या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर अपने जोन के सुपर-पेट्रोलिंग पदाधिकारी से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

जोन-1 की जिम्मेदारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह को दी गई है। वे किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज, विशनपुर और धनपुरा पिकेट क्षेत्र में गश्ती की निगरानी करेंगे। उनसे मोबाइल नंबर 9031832804 पर संपर्क किया जा सकता है।

जोन-2 में पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार (सीआई बहादुरगंज) को जिम्मेदारी दी गई है। इस जोन में अर्राबाड़ी, पहाड़कट्टा, छतरगाछ पिकेट, पोठिया, चिचुआबाड़ी पिकेट, ठाकुरगंज, कुर्लीकोट और गलगलिया थाना क्षेत्र शामिल हैं। संपर्क नंबर 9031832809 है।

जोन-3 में परिचारी अभिषेक कुमार को तैनात किया गया है। उनके अधीन दिघलबैंक, गर्वनडांगा, जियापोखर, पौआखाली, सुखानी और पाठामारी क्षेत्र रहेंगे। संपर्क नंबर 7549633093 है।

वहीं जोन-4 की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक राजू कुमार (एएनटीएफ प्रभारी) को दी गई है। उनके क्षेत्र में बीबीगंज, कोढ़ोबारी, टेढ़ागाछ, फतेहपुर और झाला पिकेट शामिल हैं। उनसे 9472005482 पर संपर्क किया जा सकता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button